Mumbai News: ऑर्थर रोड जेल में मचा बवाल, दो कैदियों के गुट में भिड़ंत; गैंगस्टर सुरेश पुजारी हमले का शिकार

मुंबई की आर्थर रोड जेल में कैदियों के दो गुटे को बीच हुई झड़प में गैंगस्टर सुरेश निशाने पर आ गया। मामूली बात पर हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। जिसमें मारपीट में पुजारी और उसके साथी भी शामिल हो गए। इस दौरान कोई भी घायल नहीं हुआ है। पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Mumbai Crime News: मुंबई की आर्थर रोड जेल में गैंगस्टर सुरेश पुजारी और उसके साथियों की कैदियों के दूसरे गुट के साथ झड़प हुई। जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और उनमें मारपीट शुरू हो गई। हालांकि इस दौरान किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। जेल प्रशासन की शिकायत पर सात कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुजारी पर 50 से अधिक आपराधिक केस दर्ज हैं।

prison- istock

सांकेतिक फोटो - (PC - istock)

6 जुलाई को हुई कैदियों में झड़प

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना छह जुलाई को उस समय हुई जब एक बैरक में एक कैदी ने अपने पैर फैला रखे थे और उसी दौरान एक अन्य गुट का एक कैदी उस रास्ते से गुजर रहा था। उन्होंने बताया कि पैर फैलाने पर वहां से गुजरने में दिक्कत होने पर कैदी ने आपत्ति जतायी, जिसके बाद पैर फैलाकर बैठे कैदी ने उससे गाली-गलौज की। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसी बैरक में बंद सुरेश पुजारी और उसके कुछ साथी भी इस झगड़े में शामिल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि चार कैदियों ने पुजारी के साथ कथित तौर पर मारपीट की। उन्होंने बताया कि पुजारी ने लड़ाई में बीच-बचाव की कोशिश की थी लेकिन दूसरे समूह के कैदियों ने उसकी पिटायी कर दी। इसके बाद गैंगस्टर और उसके साथियों ने भी दूसरे समूह के कैदियों की पिटायी की।

End of Feed