पालघर : वलसाड एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, बड़ा हादसा टला

मुंबई से वलसाड जाने वाली ट्रेन के इंजन में आग लग गई। ये घटना मुंबई से सटे पालघर स्टेशन के पास हुई है। हालांकि, किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। घटना रात 8 बजे के आसपास की बताई जा रही है। फिलहाल, आग बुझाने की कोशिश जारी है।

मुंबई से गुजरात की ओर जा रही वलसाड एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में पालघर के केळवे रेलवे स्टेशन के पास अचानक आग लग गई। घटना शाम करीब 8 बजे की बताई जा रही है। सौभाग्य से इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान या हताहत नहीं हुआ, लेकिन ट्रेन में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई।

Valsad Express Train Fire

वलसाड एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग

ट्रेन पश्चिम रेलवे की इस रूट पर नियमित रूप से चलती है, और यह घटना यात्रियों के लिए चिंता का विषय बन गई है। स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया, लेकिन इस तरह की घटनाएं रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। यात्रियों का कहना है कि आग लगते ही धुआं फैल गया था, जिससे अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल, ट्रेन को आगे के सफर के लिए ठीक किया जा रहा है, और रेलवे ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

End of Feed