Kolhapur: जीत के जश्न में घायल हुए विजयी विधायक, स्वागत आरती में गुलाल उड़ाने से लगी आग; देखें वीडियो

Fire in Kolhapur Vijay procession: कोल्हापुर में चांदगढ़ सीट से निर्दलीय प्रत्याशी शिवाजी पाटिल की जीत का जश्न मनाया जा रहा था। जिसमें कुछ महिलाएं शिवाजी पाटिल की आरती उतार रही थी। इस दौरान जेसीबी से गुलाल भी फेंका जा रहा था। जिससे आग लग गई और शिवाजी पाटिल समेत कुछ लोग घायल हो गए।

Kolhapur Fire: कोल्हापुर में विजयी जुलूस के दौरान आग लगने से हादसा हो गया। शनिवार को कोल्हापुर की चांदगढ़ विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी शिवाजी पाटिल को जीत मिली। उनकी जीत की खुशी में समर्थक जश्न मना रहे थे। विधायक के स्वागत के लिए आरती हो रही थी। इस दौरान गुलाल भी उड़ाया जा रहा था, जिससे आग लग गई। जिसमें विजयी विधायक शिवाजी पाटिल समेत 3-4 लोग घायल हो गए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

Fire (1)

विजयी जुलूस में लगी आग

आरती के दौरान फेंका जा रहा था गुलाल

यह घटना चांदगढ़ तालुका के महागांव की है। जहां पर कुछ महिलाओं द्वारा चांदगढ़ के नए विधायक शिवाजी पाटिल की आरती की जा रही थी। तभी ऊपर से बड़ी मात्रा में जेसीबी से गुलाल गिराया गया। जिसकी वजह से आरती की आग से गुलाल मिल गया और आग लग गई। इस हादसे में शिवाजी पाटिल आग में झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जश्न में कुछ महिलाएं भी आग में झुलसी हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है।

End of Feed