दिल्ली

दिल्ली पुलिस के सिपाही की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर, स्पेशल सेल ने देर रात चलाया ऑपरेशन

दिल्ली के संगम विहार इलाके में देर रात मुठभेड़ में कॉन्स्टेबल की हत्या का आरोपी मारा गया। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने देर रात इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : Times Now Digital

Delhi News: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, नई दिल्ली रेंज और बदमाश के बीच संगम विहार इलाके में मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में बदमाश की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, रॉकी उर्फ राघव नाम के बदमाश और स्पेशल सेल के बीच में मुठभेड़ हुई है। बता दें कि रॉकी उर्फ राघव दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की हत्या में आरोपी था।

एक अन्य आरोपी गिरफ्तार

रॉकी ने ही चाकू से कॉन्स्टेबल पर हमला किया था, जिससे उसकी मौत हुई थी। इससे पहले दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में एनकाउंटर के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्त में आये आरोपी का नाम दीपक था। दीपक के पैर में गोली लगी थी। बता दें कि शुक्रवार रात को गोविंदपुरी इलाके में गश्त कर रहे सिपाही किरणपाल की हत्या कर दी गई थी।

कॉन्स्टेबल की कर दी गई थी हत्या

गश्त के दौरान सिपाही किरणपाल ने बदमाशों को नशे की हालत में पकड़ा था, जो चोरी करने जा रहे थे उसी दौरान दीपक कॉन्स्टेबल को पकड़ लेता है, जबकि रॉकी उसपर चाकू से वार करता है। इसके बाद सिपाही किरणपाल ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article