जलगांव: गर्भवती महिला को ले जा रही एम्बुलेंस में लगी आग, सिलेंडर धमाके ने उड़ाए परखच्चे- VIDEO

धमाके के बाद यहां का नजारा देख लोगों के होश उड़ गए। एंबुलेंस पूरी तरह तबाह हो चुकी थी और ये कबाड़ में तब्दील हो चुकी थी।

Fire and Cylinder Explosion in Ambulance: महाराष्ट्र के जलगांव में एक गर्भवती महिला को ले जा रही एम्बुलेंस में आग लग गई। आग लगने से एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया और इसके एंबुलेंस के परखच्चे उड़ा दिए। धमाके का ये नजारा देखने वालों के भी होश उड़ गए। सिलेंडर विस्फोट से दादवाड़ी इलाके में आसपास के घरों की खिड़कियां टूट गईं।

Fire in ambulance

एंबुलेंस में धमाका

धमाके के बाद यहां का नजारा देख लोगों के होश उड़ गए। एंबुलेंस पूरी तरह तबाह हो चुकी थी और ये कबाड़ में तब्दील हो चुकी थी। चूंकि घटना बीच सड़क पर हुई थी, इसलिए भारी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। (IANS)

End of Feed