Pune: खुद को फर्जी वायुसैनिक बताने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार, संदिग्ध हरकतों से गहराया था शक

पुणे से एक फर्जी वायुसेना के कर्मी के गिरफ्तार किया गया है। आरोपी खुद को एयरफोर्स का कर्मी बताता था। दक्षिणी कमान सैन्य इंटेलिजेंस और पुणे पुलिस ने साझा जांच करके आरोपी को गिरफ्तार किया है, इसके पास से वायुसेना से जुड़े कुछ सामान भी बरामद हुए हैं। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Fake IAF Officer Arrested: महाराष्ट्र के पुणे से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। शख्स को भारतीय वायुसेना का कर्मी होने का झूठा दावा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रविवार की रात यह गिरफ्तारी सदर्न कमांड मिलिट्री इंटेलिजेंस और पुणे पुलिस की संयुक्त टीम ने खरादी इलाके से की। आरोपी का नाम गौरव कुमार है जिसकी संदिग्ध हरकतों की वजह से उसपर निगरानी रखी जा रही थी।

Pune Man Posing IAF Officer arrested

फर्जी वायुसेना कर्मी पुणे से गिरफ्तार

खुद को बताता था एयरफोर्स कर्मी

पुणे में एक गौरव कुमार नाम के एक व्यक्ति को खुद को भारतीय वायुसेना का कर्मी बताने का झूठा दावा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गौरव की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद दक्षिणी कमान सैन्य इंटेलिजेंस और खडकी पुलिस थाने की संयुक्त टीम ने गहन जांच और निगरानी शुरू की थी। गिरफ्तारी के समय उसके पास भारतीय वायुसेना की दो टी-शर्ट, एक जोड़ी कॉम्बैट पैंट, जूते, दो वायुसेना बैज और एक ट्रैकसूट का ऊपरी हिस्सा बरामद हुआ, जो यह दर्शाता है कि वह वायुसेना कर्मी बनकर लोगों को धोखा दे रहा था।

End of Feed