डिजिटल अंडरवर्ल्ड का खुलासा: इमोजी बने ड्रग्स डील के सीक्रेट कोड

मीरा रोड पुलिस ने 12 हज़ार करोड़ रुपये के MD ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ कर उस डिजिटल अंडरवर्ल्ड की परतें खोली हैं, जहां नशा अब मोबाइल चैट पर इमोजी की गुप्त भाषा में बेचा और खरीदा जा रहा था। व्हाट्सऐप, टेलीग्राम और स्नैपचैट जैसे ऐप्स पर 💊, 💎 और 📦 जैसे इमोजी सौदेबाज़ी के पासवर्ड बने हुए थे।

Mumbai News: मुंबई के मीरा रोड में पुलिस ने 12 हज़ार करोड़ रुपये की MD (मेथिलीन डाइऑक्सी मेथाम्फेटामाइन) ड्रग्स जब्त कर देश की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस मामले की जांच में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। गिरफ्तार किए आरोपियों से पूछताछ में ये सनसनीखेज खुलासा हुआ कि नशे के सौदे के लिए अब सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि अलग अलग मैसेंजर ऐप्स के इमोजी को सीक्रेट कोड वर्ड के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था।

डिजिटल अंडरवर्ल्ड का खुलासा: इमोजी बने ड्रग्स डील के सीक्रेट कोड

तेलंगाना से मुंबई तक फैला हाई-टेक सिंडिकेट

पुलिस जांच में ये भी पता चला कि यह सिंडिकेट तेलंगाना की एक केमिकल फैक्ट्री से ऑपरेट हो रहा था। हाई-टेक लैब में तैयार ड्रग्स मुंबई समेत देश के बड़े शहरों और विदेशों तक भेजी जा रही थीं। फैक्ट्री मालिक, केमिकल एक्सपर्ट और पैडलर्स समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

End of Feed