मुंबई

बस ड्राइवर से विवाद के बाद शराबी ने घुमाया स्टेयरिंग, अनियंत्रित बस ने मारी टक्कर; एक की मौत और 9 घायल

Mumbai News: मथुरा में नशे में धुत आदमी ने बस ड्राइवर से विवाद के बाद बस का स्टेयरिंग मोड़ दिया, जिससे बस अनियंत्रित हो गई। इस हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और एक की इलाज के दौरान मौत हो गई-

Image

मुंबई में बस ड्राइवर से विवाद के बाद शराबी ने घुमाया स्टेयरिंग

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Mumbai News: मुंबई से एक हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है, जहां लालबाग इलाके में एक अनियंत्रित ‘बेस्ट’ बस की चपेट में आने से एक 27 साल की महिला घायल हो गई। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना रविवार देर रात की है। इस हादसे में 10 लोग और घाय लोग गए। जिसमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार रूट नंबर 66 (दक्षिण मुंबई में बैलार्ड पियर से) पर इलेक्ट्रिक बस सायन में रानी लक्ष्मीबाई चौक के रास्ते में थी, जहां यह हादसा हुआ।

हादस में 10 लोग घायल

रविवार रात को बस चालक से विवाद के दौरान एक शराबी व्यक्ति ने बस के ‘स्टीयरिंग व्हील’ को पकड़ लिया जिसके बाद चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया जिससे बस ने पैदल यात्रियों, कार तथा दो पहिया वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना में 10 लोग घायल हो गए जिनमें से तीन की हालत गंभीर थी।

एक की अस्पताल में मौत

बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) उपक्रम बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की परिवहन शाखा है। पुलिस एवं बीएमसी के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि घायल व्यक्तियों में शामिल नूपुर मनियार को रविवार देर रात किंग एडवर्ड मेमोरियल (केईएम) अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि कुछ घायल इसी अस्पताल में अब भी भर्ती हैं।

नशे में धुत आरोपी गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि शराबी यात्री की पहचान दत्ता शिंदे (45) के रुप में हुई है, जिसे भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार रूट नंबर 66 (दक्षिण मुंबई में बैलार्ड पियर से) पर इलेक्ट्रिक बस सायन में रानी लक्ष्मीबाई चौक के रास्ते में थी, तभी यह यह घटना लालबाग में गणेश टॉकीज के पास हुई।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!