लखनऊ

Bulandshahr Accident News: बुलंदशहर में रफ्तार का कहर! स्कॉर्पियो कार ने सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचला, एक की मौत और तीन घायल

Bulandshahr Accident News: बुलंदशहर में एक स्कॉर्पियो कार सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंदते हुए दीवार से जा टक्कराई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है और तीन लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौका पर फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए वाहन और वाहन चालक की तलाश कर रही है।

Image

बुलंदशहर में रफ्तार का कहर, स्कार्पियो कार ने सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचला

Bulandshahr Accident News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। यहां एक स्कॉर्पियो कार ने सड़क किनारे बैठे कुछ लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने बताया मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

अधिकारी ने बताया कि पास के घर के बाहर लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई है। सीसीटीवी रिकॉर्डिंग से पूरी घटना के बारे में विस्तार के जानकारी मिली है। पुलिस ने फुटेज के अनुसार बताया कि कैमरे की रिकॉर्डिंग में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग सड़क के किनारे कुर्सियों पर बैठे हैं। इसके कुछ देर बाद ही सफेद रंग की एक स्कॉर्पियो कार आती है, और सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंदते हुए दीवार से जाकर टकरा जाती है। हादसा देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में कार के नीचे से लोगों को निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित किया व अन्यों की स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच की जा रही है। साथ ही आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में पुलिस की प्राथमिकता सबसे पहले कार को ढूंढना है। पुलिस इस बात की जांच भी कर रही हैं कि हादसा की वजह क्या थी। हादसे से लोग दुखी हैं और आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग भी पुलिस प्रशासन से कर रहे हैं।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article