ठाणे जिले के मुंब्रा में पांच मंजिला इमारत से एक कुत्ता 3 साल की बच्ची के ऊपर गिर गया। जिससे इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। बच्ची अपनी मां के साथ रोड पर चल रही थी, तभी अचानक इमारत से कुत्ता उसके ऊपर गिर जाता है। इस घटना में कुत्ता भी घायल हो गया है। जिसे एक एनिमल लवर महिला इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।
बच्ची पर गिरा कुत्ता
ये भी पढ़ें - Jaipur-Jodhpur Expressway: रेतीली राहों पर दिखेगा रफ्तार का रोमांच, बनने वाला है जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेसवे
CCTV फुटेज में देखें पूरी घटना
सीसीटीवी फुटेज में आप देख सकते हैं। रोड पर लोग आवागमन कर रहे हैं। इसी दौरान यह बच्ची भी अपनी मां के साथ जा रही होती है। जब बच्ची पांच मंजिला इमारत के नीचे से गुजर रही होती है, तभी ऊपर से कुत्ता नीचे गिरते हुए दिखता है, जो सीधे बच्ची पर गिर जाता है। जिससे बच्ची बेसुद्ध हो जाती है। वहीं कुत्ता भी नीचे गिरने के थोड़ी देर बाद उठता है और जमीन से घिसटता हुआ रोड के साइड हो जाता है।
कुत्ते के गिरने से बेसुद्ध हुई बच्ची
यह घटना मुंब्रा के अमृत नगर इलाके की है। जहां चिराग मेंशन की इमारत की टेरिस पर जैद सैयद नाम का व्यक्ति ने कुत्ते को पाला हुआ था। मंगलवार दोपहर को यह कुत्ता पांचवी मंजिल से नीचे 3 साल की मासूम पर जा गिरता है। जिसके कारण बच्ची पूरी तरह से बेसुद्ध हो जाती है। उसकी मां तुरंत बच्ची को लेकर अस्पताल जाती है, जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर देते हैं। वही घटना की जानकारी मिलते ही फौरन एनिमल लवर मुजना घायल कुत्ते को उठाकर अस्पताल लेकर गई है। घटना की सूचना पाकर मुंब्रा पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस इस पूरे मामले की आगे जांच पड़ताल कर रही है।
