‘देवा भाऊ’ पोस्टर्स से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत; महायुति में क्रेडिट वॉर की अटकलों को मिली हवा

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण से जुड़े आंदोलन के शांत होने के बाद अब इसके श्रेय को लेकर राजनीतिक गर्माहट तेज हो गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समर्थन में लगे 'देवा भाऊ' पोस्टर्स और अखबारों में छपी तस्वीरों ने महायुति सरकार के भीतर क्रेडिट वॉर की अटकलों को हवा दे दी है।

Deva Bhau Poster: महाराष्ट्र सरकार ने मराठा आरक्षण से जुड़ी मांगें मानकर उनका आंदोलन तो खत्म करवा दिया लेकिन इसको लेकर महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के 'देवा भाऊ' बैनर ने महायुति में राजनीति और गरमा दी है। इस पर एकनाथ शिंदे का बयान भी आया है। मुंबई में आज हाइवे से लेकर न्यूजपेपर में मुख्यमंन्त्री देवेंद्र फडणवीस के 'देव भाऊ' नाम के पोस्टर लगने से महायुति में हलचल मच गई है।

deva bhau poster row maharashtra

इसी देवा भाऊ पोस्टर से लग रहीं अनबन की अटकलें

जगह-जगह दिख रहे देवा भाऊ के पोस्टर

इस नए पोस्टर पर किसी पक्ष या पार्टी का नाम नहीं केवल छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा और उन्हें फूल अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री की तस्वीर है। इस खास पोस्टर के जरिए हाल में मराठा समाज को आरक्षण देने के लिए जारी नए GR (शासन निर्णय) से महायुति में क्रेडिट वॉर की चर्चा जोरों पर है। दरअसल इस वक्त मुंबई के कई चौक-चौराहों और हाइवे पर अलग-अलग जगह पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पोस्टर पर किसी भी पक्ष या पार्टी का नाम नहीं लिखा है, केवल छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा और उन्हें फूल अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तस्वीर है।

दिख रही क्रेडिट की होड़

इस पोस्टर और आज के कई अखबारों में इस तस्वीर के आने के बाद चर्चाएं तेज हो गई हैं कि मराठा समुदाय को "हैदराबाद गैजेट" का GR देकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मराठा समुदाय के लिए बड़ा काम किया है। मराठा समुदाय पिछले 45 सालों से आरक्षण की मांग कर रहा था। मराठा नेता मनोज जरंगे पाटिल के अनशनऔर आंदोलन के चलते इस मांग ने और तूल पकड़ लिया था। अब आंदोलन खत्म होने के बाद इसके क्रेडिट की होड़ दिखाई दे रही है।

End of Feed