Mumbai: बड़ी बहन को ज्यादा प्यार मिलने से नाराज बेटी ने की मां की हत्या, वारदात के बाद खुद ही थाने पहुंची आरोपी

मुंबई के कुरैशी नगर में एक बेटी ने बुजुर्ग मां की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी को लगता था उसकी मां बड़ी बहन से ज्यादा प्यार करती है। दोनों मां-बेटी में बीते कई दिनों से विवाद भी चल रहा था। पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

Mumbai Murder: मुंबई के चूनाभट्टी पुलिस स्टेशन की हद्द में स्थित कुरैशी नगर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बेटी ने अपनी 62 वर्षीय मां की हत्या कर दी। उसने थाने पहुंचकर पुलिस को हत्या की जानकारी दी। शुरुआती जांच में पारिवारिक द्वेष की बात सामने आई है। कथित तौर पर आरोपी को लगता था कि उसकी मां उससे कम और उसकी बड़ी बहन से ज्यादा प्यार करती है। मृतक महिला का नाम सबीरा बानो असगर शेख और बेटी का रेशमा बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

Mumbai Murder

बेटी ने की मां की हत्या

मां-बेटी के बीच कई दिनों से था विवाद

पुलिस ने बताया कि दोनों मां बेटी के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। बीती शाम भी इनके बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच बात हाथापाई तक आ गई। इसके बाद आरोपी बेटी ने घर में रखे चाकू से अपनी मां पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने वाली 41 वर्षीय आरोपी बेटी का नाम रेशमा मुजफ्फर काजी है।

End of Feed