मुंबई

धारावी-माहिम जंक्शन पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर ने मचाई तबाही; कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

मुंबई के धारावी-माहिम जंक्शन पर आज तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी टैक्सी, टेम्पो और अन्य वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कुल पांच गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि कुछ वाहन सड़क किनारे बने नाले में जा गिरे।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : Times Now Digital

मुंबई के धारावी-माहिम जंक्शन पर आज तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक बड़ा ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी टैक्सी और टेम्पो सहित कई गाड़ियों से टकरा गया। इस भीषण टक्कर में कुल पांच गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और कुछ गाड़ियां सड़क के किनारे बने नाले में जा गिरीं।

मौके पर पहुंची पुलिस

हालांकि, इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। साहूनगर पुलिस और माहिम ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने छोटी क्रेन बुलाकर बड़े ट्रेलर को दुर्घटनास्थल से हटाया और नाले में गिरी गाड़ियों को भी क्रेन की मदद से बाहर निकाला जा रहा है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article