महाराष्ट्र के ठाणे में तूफान ने मचाई भारी तबाही, कई मकानों की छतें उड़ीं, तेज हवा से पलट गईं कारें

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 31, 2023, 09:51 AM IST

Maharashtra Weather : महाराष्ट्र में भारी आंधी के साथ आई भारी बारिश ने तबाही मचा दी। कई घरों के छतें उड़ गईं। कई स्थानों में ऑटो और कारें तेज हवा से पलट गईं। जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया।

Maharashtra Weather : महाराष्ट्र में भारी आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। मंगलवार को आए तूफान ने ठाणे में जमकर तबाही मचाई है। कई मकानों की छत उड़ गई है। इसके अलावा सड़क पर कई पेड़ भी उखड़कर गिर गए। भारी बारिश के साथ इलाके में 80 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं। कई जगहों पर मकानों की छतें गिर गईं। भारी भरकम पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गए। कई स्थानों में ऑटो और कारें तेज हवा से पलट गईं। जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। हलांकि सरकार ने राहत और बचाव कार्य जोर शोर से किए गए। सड़क पर पेड़ टूटे हुए मिले। लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागते नजर आए।

End of Feed