लौट आया स्पेशल 26 का अज्जू! फर्जी इनकम टैक्स अफसर बनकर की करोड़ों की ऑनलाइन ठगी

नवी मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक हाई-प्रोफाइल साइबर धोखाधड़ी मामले का खुलासा किया है, जिसमें आरोपी ने खुद को इनकम टैक्स ऑफिसर बताकर एक महिला प्रोफेसर को 1 करोड़ 81 लाख 72 हजार 667 रुपये की ठगी का शिकार बनाया। इस घोटाले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नवी मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक बड़े साइबर ठगी के मामले का पर्दाफाश किया है, जिसमें एक आरोपी ने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर एक महिला को 1.81 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया। इस मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। पीड़ित महिला, जो नवी मुंबई के एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में प्रोफेसर हैं, को एक अज्ञात फोन कॉल आया।

Cyber Crime Case in Navi Mumbai

नवी मुंबई में साइबर अपराध का मामला

इसमें कहा गया कि दिल्ली में उनके खिलाफ टैक्स चोरी की शिकायत दर्ज है और उन्हें 8.62 लाख रुपये का बकाया चुकाना होगा। इसके बाद, व्हाट्सऐप के माध्यम से उन्हें सीबीआई, ईडी और सुप्रीम कोर्ट के फर्जी दस्तावेज भेजे गए। आरोपियों ने यह भी दावा किया कि ‘अमित चौधरी केस’ में उनका क्रेडिट कार्ड मिला है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डराने की रणनीति के तहत महिला को डिजिटल अरेस्ट किए जाने की बात कहकर मानसिक दबाव बनाया गया।

End of Feed