मुंबई

कच्छ एक्सप्रेस में महिला के साथ छेड़छाड़, घबराई यात्री ने पिता को किया फोन; कोच अटेंडेंट गिरफ्तार

Kutch Express Molestation Case: बांद्रा रेलवे पुलिस ने मुंबई से गुजरात जा रही कच्छ एक्सप्रेस में एक महिला यात्री के साथ हुई छेड़छाड़ को लेकर एक कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार किया है। बकौल बांद्रा पुलिस, जब 25 जनवरी की शाम 6 बजे कच्छ एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस से भुज (गुजरात) के लिए रवाना हुई, उसके कुछ देर बाद आरोपी ने महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ की।

Image

कोच अटेंडेंट गिरफ्तार

Photo : iStock

Kutch Express Molestation Case: बांद्रा रेलवे पुलिस ने मुंबई से गुजरात जा रही कच्छ एक्सप्रेस में एक महिला यात्री के साथ हुई छेड़छाड़ को लेकर एक कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार किया है। मामला 25 जनवरी की शाम का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 29 वर्षीय आरोपी हरिओम विश्राम मीना राजस्थान का रहने वाला है और वह एसी कोच में अटेंडेंट के तौर पर तैनात था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रेन के बांद्रा टर्मिनस से रवाना होते ही आरोपी ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

बकौल बांद्रा पुलिस, जब 25 जनवरी की शाम 6 बजे कच्छ एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस से भुज (गुजरात) के लिए रवाना हुई, उसके कुछ देर बाद आरोपी ने महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ की और कथिततौर पर गंदी हरकत की। उस वक्त महिला यात्री कोच के गेट के पास खड़ी थी। घटना से स्तब्ध महिला ने तुरंत ही अपने पिता को फोन किया और उन्हें उत्पीड़न की जानकारी दी।

जानकारी मिलते ही थाने पहुंचे पिता

महिला यात्री के पिता बोरीवली स्टेशन पहुंचे, लेकिन तब तक ट्रेन स्टेशन से निकल चुकी थी। इसके बाद पिता किराये की एक गाड़ी से गुजरात के गांधीधाम पहुंचे, जहां पर ट्रेन रुकने वाली थी। गांधीधाम पहुंचकर उन्होंने स्थानीय पुलिस से घटना की शिकायत की। दरअसल, मामला बांद्रा रेलवे पुलिस के अधिकार क्षेत्र का था, इस वजह से गांधीधाम पुलिस ने जीरो एफआईआर (Zero FIR) दर्ज की और बाद में आगे की कार्रवाई के लिए मामले को मुंबई स्थानांतरित कर दिया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article