दुनिया

पाकिस्तान में एक और भारतीय मछुआरे की मौत, दो साल में 8वां मामला आया सामने; 180 मछुआरों को है रिहाई का इंतजार

Indian Fisherman Dies In Pakistan Jail: पाकिस्तान में एक और भारतीय मछुआरे की मौत हो गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबित, पाकिस्तान की कराची जेल में गुरुवार को एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई। पिछले दो सालों में यह आठवां भारतीय मछुआरा है जिसकी पाकिस्तान में मौत हुई।

Image

एक और मछुआरे की मौत

Photo : iStock

Indian Fisherman Dies In Pakistan Jail: पाकिस्तान में एक और भारतीय मछुआरे की मौत हो गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबित, पाकिस्तान की कराची जेल में गुरुवार को एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई। पिछले दो सालों में यह आठवां भारतीय मछुआरा है जिसकी पाकिस्तान में मौत हुई।

सूत्रों ने बताया कि कराची जेल में 23 जनवरी, 2025 को भारतीय मछुआरे बाबू पुत्र काना की मौत हो गई। उन्हें साल 2022 में पाकिस्तानी अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था। उनकी सजा पूरी होने के बावजूद उन्हें पाकिस्तानी अधिकारियों ने रिहा नहीं किया।

मछुआरों को रिहाई का इंतजार

पिछले दो सालों में यह आठवां भारतीय मछुआरा है जिसकी पाकिस्तान में मौत हुई है। अपनी सजा पूरी कर चुके 180 भारतीय मछुआरे पाकिस्तानी जेल से रिहाई का इंतजार कर रहे हैं। भारत लगातार पाकिस्तान के साथ कैदियों की जल्द रिहाई का मुद्दा उठाता रहा है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article