शहर

शराब पीकर तिरंगा फहराने आया हेड मास्टर, पैर लड़खड़ाता देख लोगों ने बुलाई पुलिस; फिर...

Bihar Liquor Case: बिहार में शराबबंदी होने के बावजूद शराबी नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला मीनापुर के रामपुर हरि थाने का है, जहां सरकारी स्कूल के हेड मास्टर शराब पीकर गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराने आए थे जिसको नशे की हालत की देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

Image

मुजफ्फरपुर पुलिस

Photo : Times Now Digital

Bihar Liquor Case: बिहार में शराबबंदी होने के बावजूद शराबी नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला मीनापुर के रामपुर हरि थाने का है, जहां सरकारी स्कूल के हेड मास्टर शराब पीकर गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराने आए थे जिसको नशे की हालत की देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने नशे में धुत राजकीय मध्य विद्यालय धर्मपुर पूर्वी मीनापुर के हेड मास्टर संजय कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। संजय कुमार सिंह लगभग तीन-चार साल से सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। स्थानीय लोगों ने जब हेडमास्टर साहब से सवाल किया कि आप महीने में कितने बार पीते हैं तब उन्होंने जवाब दिया, ''पीना मजबूरी है... नहीं पिएंगे तो जिएंगे कैसे...''

उन्होंने आगे कहा कि सरकार पांच महीने से वेतन रोके हुए है... स्कूल में भोजन बंद है... टेंशन, कर्ज लेकर पी रहे हैं। वहीं इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूल से हेड मास्टर को गिरफ्तार किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article