नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग पर एक और हादसा, ट्रेलर में पीछे से भिड़ी कार; दो घायल

महाराष्ट्र के इगतपुरी में नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग हाईवे पर सुरंग के पास एक तेज रफ्तार कार की ट्रेलर से भिंड़त हो गई। इस हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो की सामने आया है।

Maharashtra Accident: नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार दो लोग घायल हुए हैं। हाईवे पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस हादसे से एक दिन पहले ही नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग के आखिरी फेज का उद्घाटन किया गया था।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग पर यह हादसा इगतपुरी में सुरंग के पास हुआ। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ दिख रहा है कि एक कार तेज रफ्तार से आई और आगे चल रहे ट्रेलर में टकरा गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा 6 जून की दोपहर को हुआ।

End of Feed