Thane: डिवाइडर से टकराया केमिकल से भरा ट्रक, सड़क पर लगा लंबा जाम

Thane: ठाणे में घोड़बंदर रोड पर वाघबिल पुल के पास केमिकल से भरा एक ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। इस दुर्घटना के कारण यातायात व्यवस्था कई घंटों तक प्रभावित रही। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Thane: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में सोमवार सुबह एक सड़क दुर्घटना हो गई। बताया जा रहा है कि एक व्यस्त मार्ग पर रसायन ले जा रहा ट्रेलर ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। इस घटना से मार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। एक अधिकारी के अनुसार, करीब 2 घंटे तक इस मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। लेकिन गनीमत यह रही की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। ट्रक को क्रेन की सहायता से सड़क के किनारे कर दिया गया, जिसके बाद ट्रैफिक सुचारू हुआ।

Accident News

डिवाइडर पर चढ़ा केमिकल से भरा ट्रक

केमिकल से भरा ट्रक डिवाइडर से टकराया

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा घोड़बंदर रोड पर वाघबिल पुल के पास का है। ठाणे नगर निगम, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि कर्नाटक के बेलगावी से गुजरात के मोरबी की ओर जा रहा एक ट्रक सुबह सात बजकर 45 मिनट पर घोड़बंदर रोड पर वाघबिल पुल के पास सड़क के ‘डिवाइडर’ से टकरा गया।

End of Feed