मुंबई

Online नौकरी के नाम ठगी, जालसाजों ने करीब 55 लाख रुपये हड़प लिए

ऑनलाइन का युग है और इस दौर में बहुत ही सोच-समझकर ही किसी लिंक पर क्लिक करें। साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और लोग इनके चंगुल में आकर अपने लाखों रुपये गंवा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला ठाणे से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने करीब 55 लाख रुपये गंवा दिए।

Image

ठाणे में करीब 55 लाख की ऑनलाइन ठगी

ठाणे : आज का युग ऑनलाइन का युग है। ज्यादातर लोग अपने दिन का एक बड़ा हिस्सा सोशल मीडिया पर बिताते हैं। ऑनलाइन में नौकरी के अवसर भी हैं। लेकिन जालसाजों के लिए भी यह एक बड़ा जरिया है, जिसके जरिए वह लोगों को आसानी से ठगते हैं। ऑनलाइन ठगी के कई मामले आपने हाल के दिनों में सुने और पढ़े होंगे। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के ठाणे से सामने आया है, जिसमें ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर व्यक्ति से करीब 55 लाख रुपये ठग लिए।

मामला महाराष्ट्र के ठाणे जिले का है, जहां साइबर जालसाजों ने ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर 33 साल के एक व्यक्ति से कथित तौर पर 54.9 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने आज यानी सोमवार 27 जनवरी को इस संबंध में जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बदलापुर निवासी पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। अधिकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि एक महिला ने खुद को एक कंपनी में ‘टीम लीडर’ बताकर उससे संपर्क किया और उसे ऑनलाइन नौकरी का प्रस्ताव दिया।

टेलीग्राम के जरिए ठगी

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को ‘टेलीग्राम ऐप्लीकेशन’ के जरिए एक ऑनलाइन गेम भेजा गया था। पुलिस ने बताया कि उस व्यक्ति को यह गेम खेलने के लिए अच्छी इनामी राशि देने का आश्वासन भी दिया गया था। ऐप पर गेम खेलने के लिए उससे कुछ रुपयों का भुगतान करने को कहा गया था।

ऐसी गलती कभी न करें

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने सितंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच 54.9 लाख रुपये का भुगतान किया, लेकिन उसे कोई राशि वापस नहीं मिली। टेलीग्राम चैनल, व्हाट्सएप या किसी अन्य सोर्स से आने वाले किसी भी लिंक पर बिना सोचे-समझे क्लिक न करें। ऐसे किसी भी व्यक्ति पर भरोसा न करें, जिसे आप जानते नहीं हैं और वह आपको ऑनलाइन कैश जीतने का लालच दे।

- भाषा/PTI

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!