CCTV में लिफ्ट के अंदर पेशाब करता दिखा डिलीवरी बॉय, निवासियों ने ढूंढ़कर पीट डाला और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई

मुंबई के पास विरार में एक डिलीवरी बॉय का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फुटेज में डिलीवरी बॉय आवासीय बिल्डिंग की लिफ्ट में पेशाब करता हुआ दिख रहा है। इस घटना के बाद निवासियों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उन्होंने डिलीवरी बॉय को ढूंढकर उसे पीट डाला।

मुंबई : मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र विरार से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। एक आवासीय सोसाइटी की लिफ्ट का यह CCTV फुटेज देखकर हर कोई हैरान है। सीसीटीवी फुटेज में एक डिलीवरी बॉय लिफ्ट के अंदर पेशाब करता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद बिल्डिंग के निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। निवासियों ने आखिर दुकान पर जाकर उस शख्स को पकड़ लिया और उसकी पिटाई भी की।

delivery-boy

लिफ्ट के अंदर पेशाब करता दिखा डिलीवरी बॉय (फोटो - Viral Video Grab)

बाद में निवासियों ने बिलिंज विरार पुलिस स्टेशन में इस डिलीवरी बॉय के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई। डिलीवरी बॉय के लिफ्ट में पेशाब करने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो पर लोगों की कड़ी प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रही है। लोग जमकर डिलीवरी बॉय की आलोचना कर रहे हैं। हालांकि, ब्लिंकिट की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

End of Feed