Nashik News: नासिक में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, चार यात्रियों की मौत; 34 घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 30, 2024, 04:37 PM IST

महाराष्ट्र के नासिक में बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस भीषण टक्कर में चार यात्रियों की मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना में 34 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Nashik News: महाराष्ट्र के नासिक जिले में मंगलवार को एक सरकारी बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस टक्कर में एक किशोर व एक महिला सहित चार यात्रियों की मौत हो गई। इसके साथ ही 34 अन्य घायल हो गए। मरने वाले की संख्या में वृद्धि हो सकती है, क्योंकि पुलिस ने बताया कि घायलों में नौ लोगों की हालत गंभीर है।

accident image

सांकेतिक फोटो।

ओवरटेक की वजह से हादसा

पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 9.45 बजे मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिले के चंदवाड शहर के अहेर वस्ती के पास हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस पड़ोसी जलगांव जिले के भुसावल से नासिक शहर की ओर जा रही थी, तभी ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में यह हादसा हुआ।

End of Feed