Mumbai Accident: मुंबई दादर प्लाजा बस स्टॉप पर हादसा, टेंपो ट्रैवलर की बस से टक्कर, एक की मौत और 6 घायल

Mumbai Accident: मुंबई के दादर प्लाजा बस स्टॉप पर एक अनियंत्रित टैंपो ट्रैवलर ने बस को टक्कर मार दी। इस टक्कर से अनियंत्रित हुई बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 6 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घायलों को इलाज जारी है।

Mumbai Accident: मुंबई के दादर प्लाजा बस स्टॉप के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। इस घटना में एक व्यक्ति कि मौत हो गई है और 6 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हादसे का शिकार हुए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्मट के लिए भेज दिया गया है।

Accident News

मुंबई में सड़क हादसा (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

अनियंत्रित टैंपो ट्रैवलर ने बस को मारी टक्कर

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब बस मातेश्वरी वेट लीज बस वर्ली डिपो से प्रवीण नगर डिपो की ओर जा रही थी। अधिकारी ने आगे बताया कि बस दादर टीटी की दिशा से आकर प्लाजा बस स्टॉप के पास रुकी, उसी वक्त शिवाजी पार्क की तरफ जा रहे टैंपो ट्रैवलर का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा। टैंपो ट्रैवलर ने बस के सामने वाले दाहिने टायर को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर की वजह से बस का संतुलन बिगड़ गया और वह बाईं ओर फिसलते हुए बस स्टॉप पर खड़े कई बसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत और 6 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है।

End of Feed