BMC चुनाव को लेकर ठाकरे बंधुओं की रणनीति तैयार! 50:50 और 60:40 वाले फॉर्मूले पर राजी हो सकते हैं उद्धव-राज

BMC Elections: शिवसेना (उबाठा) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे), मुंबई में नगर निकाय चुनावों के लिए अपने-अपने गढ़ों में सीट का बंटवारा बराबर-बराबर कर सकती हैं और महानगर के बाकी हिस्सों के लिए 60:40 का फार्मूला अपना सकती हैं। एक मनसे नेता ने कहा कि विवाद का केंद्र वे इलाके हैं जहां शिवसेना (उबाठा) और मनसे दोनों का प्रभाव है।

BMC Elections: शिवसेना (उबाठा) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे), मुंबई में नगर निकाय चुनावों के लिए अपने-अपने गढ़ों में सीट का बंटवारा बराबर-बराबर कर सकती हैं और महानगर के बाकी हिस्सों के लिए 60:40 का फार्मूला अपना सकती हैं। सूत्रों ने बताया कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) और उनके चचेरे भाई राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे के बीच गठबंधन अब महज औपचारिकता मात्र रह गया है, इसलिए दोनों दलों के नेताओं को ऐसी सीट की सूची तैयार करने को कहा गया है।

Thackeray Brothers

शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे (दाएं) और मनसे प्रमुख राज ठाकरे (बाएं) (फाइल फोटो)

ठाकरे बंधुओं के बीच गठबंधन का कब होगा ऐलान?

सूत्रों के अनुसार, शिवसेना (उबाठा) और मनसे के बीच औपचारिक गठबंधन की घोषणा दिवाली के आसपास हो सकती है, जब नगर निगम चुनाव का पहला चरण होने की संभावना है। राज्य के बाकी हिस्सों में दोनों दल एक-दूसरे की ताकत के आधार पर फैसला लेंगे। शिवसेना (उबाठा) और मनसे का ठाणे, नासिक और कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में प्रभाव है।

End of Feed