Mumbai News: BMC चुनाव से पहले शहर में ‘देवाभाऊ’ और ‘बुलडोजर बाबा’ के पोस्टर छाए, गर्माया सियासी माहौल

BMC चुनाव से पहले महाराष्ट्र में पोस्टर पॉलिटिक्स ने जोर पकड़ लिया है। मुंबई के कई इलाकों में ‘I Love बुलडोजर बाबा’ और ‘I Love देवाभाऊ’ के पोस्टर लगाए गए हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को समर्पित इन पोस्टरों से राजनीतिक माहौल गर्मा गयाहै। विपक्ष ने इसे भाजपा का चुनावी स्टंट बताया है।

आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनावों से पहले महाराष्ट्र की राजनीति में पोस्टर पॉलिटिक्स ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। शहर के कई इलाकों में, जिनमें अंधेरी, जोगेश्वरी, विक्रोली और घाटकोपर भी शामिल हैं, में दो बड़े पोस्टर लगाए गए हैं जिन पर लिखा है -‘I Love बुलडोजर बाबा’ और ‘I Love देवाभाऊ’। इन पोस्टरों ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, बल्कि राज्य के राजनीतिक गलियारों में भी नई चर्चा को जन्म दिया है।

I love deva bhau

मुंबई में लगे देवेंद्र फडणवीस के पोस्टर

जानकारी के मुताबिक ये पोस्टर भाजपा समर्थक समूहों द्वारा लगाए गए हैं। ‘बुलडोजर बाबा’ के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित किया जाता है, जिनकी सख्त छवि और माफियाओं पर कार्रवाई की नीति पूरे देश में चर्चित रही है। वहीं ‘देवाभाऊ’ का संदर्भ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से है, जिन्हें पार्टी के भीतर मजबूत संगठनात्मक पकड़ और निर्णायक नेतृत्व के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।

End of Feed