Maharashtra: 'मलबे के नीचे 5 टन RDX...', भंडारा आयुध फैक्ट्री विस्फोट में 8 की मौत; मुआवजे का ऐलान

Bhandara Ordnance Factory Blast: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार को एक आयुध फैक्ट्री में विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई। विस्फोट सुबह लगभग 11 बजे जवाहर नगर स्थित आयुध फैक्ट्री में हुआ। नागपुर रेंज के आईजी दिलीप पाटिल भुजबल ने कहा कि मलबे के नीचे अभी भी 5 टन आरडीएक्स है। इसे सुरक्षित रूप से हटाने की प्रक्रिया दूसरे चरण में शुरू होगी।

Bhandara Ordnance Factory Blast: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार को एक आयुध फैक्ट्री में विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई। विस्फोट सुबह लगभग 11 बजे जवाहर नगर स्थित आयुध फैक्ट्री में हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विस्फोट के तत्काल बाद आयुध फैक्ट्री में आग लग गई और इमारत पूरी तरह से तबाह हो गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने की घोषणा की।

Bhandara Ordnance Factory Blast

भंडारा आयुध फैक्ट्री

धुएं का उठा गुबार

विस्फोट इतना भीषण था कि जिस इमारत में विस्फोट हुआ वह पूरी तरह से तबाह हो गई। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि आसपास के तीन गांवों के निवासियों को जमीन हिलती हुई महसूस हुई। विस्फोट के तुरंत बाद ली गईं तस्वीरों में घटनास्थल के ऊपर धुएं का एक बड़ा गुबार उठता दिखा। मृतक श्रमिकों की पहचान चंद्रशेखर गोस्वामी (59), मनोज मेश्राम (55), अजय नागदेवे (51), अंकित बरई (20), लक्ष्मण केलवाडे (38), अभिषेक चौरसिया (35), धर्म रंगारी (35) और संजय कारेमोर (32) के रूप में हुई है।

End of Feed