मुंबई

महाराष्ट्र में सफर हुआ महंगा; बस, ऑटो-टैक्सी का बढ़ा किराया

Maharashtra Public Transport Fare: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य सड़क परिवहन की बसों, ऑटो और टैक्सी का किराया बढ़ाए जाने को मंजूरी दे दी है। राज्य परिवहन विभाग की ओर से दी गई मंजूरी के मुताबिक, राज्य परिवहन के वाहनों का बढ़ा हुआ किराया आज (24 जनवरी) से लागू होगा, जबकि टैक्सी और ऑटो के किराए को लेकर लिया गया फैसला 1 फरवरी से लागू होगा।

Image

मुंबई में किराया हुआ महंगा

Photo : iStock

Maharashtra Public Transport Fare: महाराष्ट्र की जनता को एक बड़ा झटका लगा है। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने राज्य सड़क परिवहन की बसों, ऑटो और टैक्सी का किराया बढ़ाए जाने को मंजूरी दे दी है। राज्य परिवहन विभाग की ओर से दी गई मंजूरी के मुताबिक, राज्य परिवहन के वाहनों का बढ़ा हुआ किराया आज (24 जनवरी) से लागू होगा, जबकि टैक्सी और ऑटो के किराए को लेकर लिया गया फैसला 1 फरवरी से लागू होगा।

महायुति सरकार ने दरों में 14.95 फीसद की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह प्रस्ताव महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (MSRTC) ने पेश किया था जिसे सरकार की मंजूरी मिल गई है। इस प्रस्ताव में MSRTC ने ऑटोमेटिक फेयर रिविजन फॉर्मूला के अनुसार किराया बढ़ाए जाने की मांग की थी। जिसमें यह दावा किया गया था कि किराया बढ़ाए जाने से हर दिन होने वाले 2-3 करोड़ की क्षति की भरपाई हो पाएगी।

कितना बढ़ा किराया?

MSRTC की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि ऑटोरिक्शा के लिए नया मूल किराया 23 रुपये के बजाय 26 रुपये होगा, जबकि काली-पीली टैक्सियों के लिए इसे मौजूदा 28 रुपये से बढ़ाकर 31 रुपये कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि नीली और 'सिल्वर' रंग की एसी कैब का किराया पहले 1.5 किलोमीटर के लिए मौजूदा 40 रुपये के बजाय 48 रुपये से शुरू होगा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article