मुंबई

Mumbai Mega Block Today: माहिम-बांद्रा स्टेशनों के बीच पुल मरम्मत कार्य जारी, 275 लोकल ट्रेनें कैंसिल, लंबी दूरी की ट्रेनें भी प्रभावित

Mumbai Mega Block Today: मुंबई में माहिम और बांद्रा रेलवे स्टेशनों के बीच पुल के पुनर्निर्माण कार्य के चलते पश्चिमी रेलवे ने मेगा ब्लॉक लगाया है। इस दौरान 24-25 जनवरी और 25-26 जनवरी को 275 लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी और 150 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। साथ ही कई ट्रेनों की सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी।

Image

मुंबई लोकल ट्रेन

Mumbai Mega Block Today: मुंबई लोकल ट्रेन के यात्रियों के लिए अहम खबर है। माहिम और बांद्रा रेलवे स्टेशनों के बीच मीठी नदी पुल का पुनर्निमाण कार्य चल रहा है। जिसकी वजह से पश्चिम रेलवे ने एक मेगा ब्लॉक की घोषणा की है। यह निर्माण कार्य 24-25 और 25-26 जनवरी की रात को किया जाएगा। जिसकी वजह से 275 लोकल ट्रेनों की सेवाएं रद्द रहेंगी और 150 ट्रेनों की सेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। जिसके कारण पश्चिमी रेलवे के यात्रियों को कुछ दिन परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यह मेगा ब्लॉक रात 11 बजे से सुबह साढ़े बजे तक रहेगा। जिसकी वजह से लंबी दूसरी की ट्रेनें भी प्रभावित होने वाली है।

कौन-कौन सी रेल लाइनें होंगी प्रभावित

पुल के पुनर्निर्माण की वजह से माहिम और बांद्रा स्टेशनों के बीच शुक्रवार रात 11:00 बजे से शनिवार सुबह 8:30 बजे तक अप और डाउन स्लो लाइनों पर ब्लॉक रहेगा। वहीं डाउन फास्ट लाइन पर रात 12:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक ब्लॉक रहेगा। 25-26 जनवरी को रात 11:00 बजे से रविवार सुबह 8:30 बजे तक ब्लॉक जारी रहेगा। जिसकी वजह से अप और डाउन स्लो लाइन के साथ ही डाउन फास्ट लाइन भी प्रभावित रहेगी। इसके अलावा अप फास्ट लाइन पर शनिवार रात 11 बजे से रविवार सुबह साढ़े सात बजे तक यह ब्लॉक जारी रहेगा। पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि 24-25 जनवरी को 127 ट्रेन सेवाएं निरस्त रेहगी। इस दौरान 60 सेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहने वाला है। वहीं 25-26 जनवरी को 150 ट्रेन सेवाएं कैंसिल रहेगी और 90 सेवाएं आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

लंबी दूरी की रद्द ट्रेनें

  • 25 जनवरी को ट्रेन संख्या 12267 मुंबई सेंट्रल - हापा दूरंतो एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 25 जनवरी को ट्रेन संख्या 12227 मुंबई सेंट्रल - इंदौर दूरंतो एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 26 जनवरी को ट्रेन संख्या 12268 हापा - मुंबई सेंट्रल दूरंतो एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।
  • 26 जनवरी ट्रेन संख्या 12228 इंदौर - मुंबई सेंट्रल दूरंतो एक्सप्रेस रद्द की गई है।

इन ट्रेन सेवाओं में रहेगा बदलाव

  • रात 11 बजे के बाद चर्चगेट से विरार की ओर जाने वाली स्लो ट्रेनों को मुंबई सेंट्रल और सांताक्रूज स्टेशन के बीच फास्ट लाइन पर चलाया जाएगा। ये ट्रेनें माहीम, माटुंगा रोड, प्रभादेवी, लोअर परेल, महालक्ष्मी और खार रोड स्टेशनों पर नहीं रोकी जाएंगी।
  • विरार, भयंदर और बोरिवली स्टेशनों से चलने वाली स्लो ट्रेनों का संचालन सांताक्रूज और मुंबई सेंट्रल स्टेशन के बीच फास्ट लाइन पर किया जाएगा।
  • चर्चगेट और दादर रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली ट्रेनों को फास्ट लाइनों पर चलाया जाएगा।
  • गोरेगांव और बांद्रा के बीच चलने वाली कुछ ट्रेन सेवाओं को हार्बर लाइनों पर संचालित किया जाएगा।
  • सुबह की ट्रेनों को विरार, नालासोपारा, वसई रोड, भाइदंर और बोरिवली से अंधेरी तक ही संचालित किया जाएगा।

मीठी नदी पुल का पुनर्निर्माण

मुंबई में बांद्रा और माहिम स्टेशनों के बीच मीठी नदी पर बने रेलवे के पुल नंबर 20 पर पुनर्निर्माण कार्य हो रहा है। इस पुल के नीचे फास्ट और स्लो रेल लाइनों के लिए आठ पिलर बने हैं, जोकि कास्ट आयरन से बने है। ये खंभे 8 से 20 टन वजन, 50 मिमी मोटे, 2 फीट व्यास के है और 15 से 20 मीटर गहराई तक जाते हैं। इस पुल को 1888 में बनाया गया था। इस पुल को अब कंक्रीट के खंभों में बदला जा रहा। इसके लिए पुल के पूर्व और पश्चिमी भाग में कॉफरडैम लगाकर पानी को रोका गया है। पंप के जरिए जमा पानी को बाहर निकाला जा रहा है। जिससे लोहे के खंभो को तोड़कर नए पिलर्स को बनाया जा सके। पुल का पुनर्निर्माण कार्य सुरक्षा कारणों से किया जा रहा है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article