देश

फिल्म 'इमरजेंसी' के विरोध पर सामने आया विदेश मंत्रालय का बयान, कही यह अहम बात

Emergency: ब्रिटेन में फिल्म 'इमरजेंसी' के दिखाए जाने पर हो रहे विरोध को लेकर विदेश मंत्रालय का बयान सामने आया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सलेक्टिव नहीं हो सकती है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने कई रिपोर्ट देखी हैं कि किस तरह कई हॉल में प्रदर्शित की जा रही फिल्म 'इमरजेंसी' का विरोध हो रहा है।

Image

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल

Emergency: ब्रिटेन में फिल्म 'इमरजेंसी' के दिखाए जाने पर हो रहे विरोध को लेकर विदेश मंत्रालय का बयान सामने आया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सलेक्टिव नहीं हो सकती है। दरअसल, ब्रिटेन में मौजूद खालिस्तान समर्थक फिल्म 'इमरजेंसी' के विरोध में सिनेमा हॉलों में हंगामा कर रहे हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने कई रिपोर्ट देखी हैं कि किस तरह कई हॉल में प्रदर्शित की जा रही फिल्म 'इमरजेंसी' का विरोध हो रहा है। हम लगातार भारत विरोधी ताकतों द्वारा हिंसक विरोध और धमकी की घटनाओं के बारे में यूके सरकार के सामने चिंता व्यक्त करते हैं। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सलेक्टिव नहीं हो सकती है। इसमें बाधा डालने वालों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

रणधीर जायसवाल ने उम्मीद जताई कि यूके सरकार जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि लंदन में हमारा उच्चायोग हमारे समुदाय की सुरक्षा और मदद के लिए नियमित रूप से उनके साथ संपर्क में रहता है...

ब्रिटिश सांसद ने भारत विरोधी तत्वों की आलोचना की

ब्रिटेन में विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के एक सांसद ने उत्तर-पश्चिम लंदन में उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को फिल्म 'इमरजेंसी' की स्क्रीनिंग के दौरान 'नकाबपोश खालिस्तानी आतंकवादियों' द्वारा धमकी दिए जाने के मामले में गृह मंत्री से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।

बॉब ब्लैकमैन ने 'हाउस ऑफ कॉमन्स' (ब्रिटिश संसद के निचले सदन) को बताया कि अत्यंत विवादास्पद फिल्म के प्रदर्शन को वोल्वरहैम्पटन, बर्मिंघम, स्लो, स्टेन्स और मैनचेस्टर में भी इसी प्रकार बाधित किया गया। इसके परिणामस्वरूप 'व्यू और सिनेवर्ल्ड' ने ब्रिटेन में अपने कई सिनेमाघरों से फिल्म को हटाने का निर्णय लिया है। व्यू और सिनेवर्ल्ड ब्रिटेन में कई सिनेमाघरों का संचालन करते हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें