Mumbai News: मुंबई की मानखुर्द पुलिस द्वारा बीती रात नाकाबंदी करके वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी वाशी चेक नाके के पास एक संदिग्ध टेंपो की तलाशी के दौरान टेंपो में पुलिस को 8,476 किलो चांदी मिली, जिसकी कीमत करीब 80 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने टेंपो ड्राइवर को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही चुनाव आयोग की टीम को मामले की जानकारी दी गई। चुनाव आयोग और पुलिस मिलकर मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर से होने वाली हैं। चुनाव में किसी प्रकार की अड़चन न आए, इसे ध्यान में रखते हुए लगातार जगह-जगह चेकिंग की जा रही है।
मुंबई पुलिस
नागपुर में मिला था पैसों से भरा बैग
इससे पहले नागपुर में भी चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को पैसों से भरे बैग के साथ पकड़ा गया था। मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि शख्स ने स्कूटर की डिक्की में 1.35 करोड़ रुपये छिपाकर रखे थे और उसके पास मौजूद बैग में 15 लाख रुपये मिले। पुलिस जांच में लगी है कि कहीं ये धनराशि चुनाव में किसी अवैध गतिविधि या धन शोधन से जुड़ी तो नहीं है।
