Navi Mumbai News: 9.6 लाख रुपये के बैन तंबाकू उत्पाद के साथ 2 लोग गिरफ्तार, कई धाराओं में मामला दर्ज

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 19, 2024, 02:15 PM IST

नवी मुंबई से पुलिस को जांच के दौरान 9.6 लाख रुपये का प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद मिला है। पुलिस ने इसे जब्त करने के साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Nabi Mumbai News: महाराष्ट्र के नवी मुंबई शहर में एक टेम्पो से 9.6 लाख रुपये मूल्य के प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बरामद किए गए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए मंगलवार को बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पनवेल-सायन रोड पर वाशी गांव में जांच पड़ताल की। वाशी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब एक बजे टेम्पो को वहां आते देखा गया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली।

Arrest

दो आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)

टेंपो मेंं बोरियों में बंद था माल

उन्होंने बताया कि पुलिस को टेम्पो से बोरियों में बंद विभिन्न ब्रांड के पान मसाला और अन्य तंबाकू उत्पाद मिले जिन्हें उन्होंने जब्त कर लिया है। पुलिस ने टेम्पो में सवार 30 और 51 साल के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनमें से एक ठाणे जिले के मुंब्रा का और दूसरा पुणे के मावल का रहने वाला है। अधिकारी ने बताया कि अभी इस मामले में दो और लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

End of Feed