Baba Siddiqui Murder Case: कनाडा पुलिस के हत्थे चढ़ा बाबा सिद्दीकी केस का मास्टरमाइंड, लॉरेंस के शूटरों के साथ कर रहा था कॉर्डिनेट

Baba Siddiqui Murder Case: मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मास्टरमाइंड जीशान अख्तर को कनाडा पुलिस ने हिरासत में लिया है। जीशान अख्तर मुख्य रूप से तीन शूटरों धर्मराज कश्यप, गुरमेल बलजीत सिंह और शिवकुमार गौतम का हैंडलर था।

Baba Siddiqui Murder Case: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मास्टरमाइंड जीशान अख्तर को कनाडा पुलिस ने हिरासत में लिया है। मुंबई पुलिस सूत्रों का दावा है कि उन्हें पता है कि जीशान फिलहाल कनाडा पुलिस की हिरासत में है। जीशान लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है और बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल शूटरों का हैंडलर था। जीशान अख्तर मूल रूप से जालंधर का रहने वाला है और 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई के बांद्रा इलाके में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल प्रमुख साजिशकर्ताओं में से एक है।

Babab siddiqui

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस

लॉरेंस गैंग का है हैंडलर

जालंधर निवासी जीशान अख्तर जिसका असली नाम मोहम्मद यासीन अख्तर है, को पंजाब पुलिस ने 2022 में गिरफ्तार किया था। बाबा सिद्दीकी की हत्या की चल रही जांच में जीशान अख्तर का नाम सामने आया था। वह मुख्य रूप से तीन शूटरों धर्मराज कश्यप, गुरमेल बलजीत सिंह और शिवकुमार गौतम का हैंडलर था। जीशान अख्तर पर जालंधर पुलिस ने पहले ही कई मामलों में केस दर्ज कर रखा था। जीशान अख्तर और गुरमेल सिंह कभी पंजाब के जालंधर में जेल में साथ रह चुके थे।

End of Feed