महाराष्ट्र में अवैध बांग्लादेशियों पर ATS का एक्शन, चार शहरों से 17 की हुई गिरफ्तारी

Illegal Bangladeshi Stay in Maharashtra: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत चार अलग-अलग शहरों में अवैध तौर पर रह रहे 17 बांग्लादेशी नागरिकों को महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिना अनुमति के भारत में घुसने और बिना वैध दस्तावेजों के देश में रहने के आरोप में बांग्लादेश के कम से कम 17 नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

Illegal Bangladeshi Stay in Maharashtra: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत चार अलग-अलग शहरों में अवैध तौर पर रह रहे 17 बांग्लादेशी नागरिकों को महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने गिरफ्तार किया है।

arrest

अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कहां-कहां से हुईं गिरफ्तारियां?

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि ये बांग्लादेशी भारत में अवैध रूप से घुसे थे और बिना अनुमति के रह रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि एक विशेष अभियान के तहत ये गिरफ्तारियां की गई हैं। उन्होंने बताया, ‘‘एटीएस ने स्थानीय पुलिस की मदद से इस सप्ताह मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और नासिक शहर में अभियान चलाया।’’

End of Feed