पालघर में नाबालिग के साथ रेप, घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम; आरोपी गिरफ्तार

पालघर में 17 वर्षीय किशोरी के साथ रेप के बाद 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग को घर में अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया। माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी गिरफ्तार किया गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म
  • घर में अकेला देख दिया वारदात को अंजाम
  • पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक और शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां बीते दिनों 17 वर्ष की लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद अब 12 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के माता-पिता ने पुलिस को मामले की सूचना दी। परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की गई। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Palghar Rape Case

पालघर में नाबालिग के साथ रेप

घर में अकेला पाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म

मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शनिवार दोपहर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। अधिकारी ने बताया कि उस दौरान नाबालिग घर पर अकेली थी। उसके अकेले होने का फायदा उठाकर एक व्यक्ति उसके घर में घुस गया और वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही माता-पिता पुलिस के पास पहुंचे और आपबीती बताई। पुलिस ने शिकायत दर्ज की। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसकी पहचान 42 वर्ष के गणपत भोईर के रूप में की गई।

End of Feed