मुंबई

Jalna Boiler Explosion: जालना के स्टील कारखाने में भीषण बॉयलर विस्फोट, 22 श्रमिक घायल

Jalna Boiler Explosion: महाराष्ट्र के जालना शहर के एमआईडीसी इलाके में शनिवार को एक इस्पात कारखाने में बॉयलर विस्फोट में 22 से अधिक श्रमिक घायल हो गये।

Image

Jalna Boiler Explosion: जालना के स्टील कारखाने में भीषण बॉयलर विस्फोट, 22 श्रमिक घायल

Jalna Boiler Explosion: जालना शहर के एमआईडीसी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक इस्पात कारखाने में बॉयलर विस्फोट में 22 से अधिक श्रमिक घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल ने बताया कि तीन श्रमिकों की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि गज केसरी स्टील मिल में दोपहर के समय विस्फोट हुआ, जिसके परिणामस्वरूप पिघला हुआ लोहा श्रमिकों पर गिर गया।

तीन श्रमिकों को गंभीर हालत में छत्रपति संभाजीनगर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि संयंत्र में कबाड़ से स्टील की छड़ों का निर्माण होता है। उन्होंने बताया कि पुलिस घायल श्रमिकों के बयान दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article