Thane: मेडिकल जांच कराने गए तो गायब मिले दो कैदी, लगे लापरवाही के आरोप; नौ पुलिसकर्मी सस्पेंड

ठाणे में सात कैदियों की मेडिकल जांच के दौरान सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर नौ पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए हैं। जांच में पाया गया कि दो कैदी लापता थे, एक बिना हथकड़ी था और एक पुलिसकर्मी ड्यूटी के बजाय फोन पर बात कर रहा था। अधिकारियों को गलत जानकारी भी दी गई थी।

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में सात विचाराधीन कैदियों को मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय कथित लापरवाही और ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में नौ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

policemen suspended for negligence in thane

लापरवाही के चलते 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड (सांकेतिक तस्वीर | iStock)

अधिकारी ने समाचार एजेंसी भाषा को बताया कि जांच में पाया गया कि चार अगस्त को जब सात विचाराधीन कैदियों को कलवा सिविक अस्पताल ले जाया गया तो कई गड़बड़ियां हुईं। जिसके आधार पर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय-दो) डॉ. पवन बन्सोड ने सस्पेंशन का आदेश जारी किया।

End of Feed