Mumbai News: चलती ट्रेन में पकड़ी गई लेडी ड्रग्स स्मगलर, बोरीवली में करोड़ों की कोकीन जब्त

मुंबई में आरपीएफ और जीआरपी ने बोरीवली स्टेशन पर चलती ट्रेन में एक महिला ड्रग्स स्मगलर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से करीब सवा 2 करोड़ रुपये से अधिक की प्रतिबंधित ड्रग्स भी बरामद हुई है। आरोपी महिला एनसीबी बेंगलुरु की वांटेड अपराधी है।

Mumbai News: मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन से एक महिला ड्रग्स स्मगलर को गिरफ्तार किया है। आरपीएम और जीआरपी की सतर्कता से इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आरोपी को चलती ट्रेन से पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से ड्रग्स तस्करी के मामलों में फरार चल रही थी। ओरीपी के पास से सवा दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत का कोकीन और अन्य मादक पदार्थ भी बरामद किए गए हैं।

Mumbai crime

मुंबई में महिला ड्रग्स स्मगलर गिरफ्तार

बोरीवली रेलवे स्टेशन पर नियमित जांच के दौरान आरपीएफ और जीआरपी की टीमों को एक महिला पर शक हुआ। उसके सामान की तालशी के दौरान महिला के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किए गए। जब्त किए गए ड्रग्स की कीमत करीब 2 करोड़ 19 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कि आरोपी महिला मिजोरम की रहने वाली है।

End of Feed