IIT बॉम्बे छात्र की मौत का मामला क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर, पिता की शिकायत पर दर्ज हुई FIR, जातीय भेदभाव का आरोप

IIT Bombay Suicide Case: बॉम्बे के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में एक छात्र की मौत मामले की जांच अब मुंबई क्राइम ब्रांच करेगी। मृतक के पिता की शिकायत पर पवई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

IIT Bombay Suicide Case: बॉम्बे के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में एक छात्र की मौत मामले की जांच अब मुंबई क्राइम ब्रांच करेगी। पुलिस के मुताबिक, 22 वर्षीय छात्र ने परीक्षा के दौरान कथित तौर पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाने के बाद हॉस्टल के अपने कमरे में आत्महत्या कर ली।

Suicide

IIT बॉम्बे के छात्र ने की आत्महत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पिता की शिकायत के बाद FIR दर्ज

छात्र की पहचान महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के निवासी साहिल रवींद्र वाकोडे के रूप में हुई। साहिल के पिता की शिकायत के आधार पर पवई पुलिस ने 19 सितंबर 2026 को प्राथमिकी दर्ज की। शिकायत में एक फैकल्टी मेंबर समेत तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले को अब आगे की जांच के लिए क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर किया गया है।

End of Feed