ऑपरेशन मिडनाइट गोल्डस्ट्राइक: मुंबई एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी रैकेट का पर्दाफाश, 10 करोड़ का सोना जब्त; 6 गिरफ्तार

Mumbai News: DRI मुंबई ने 'ऑपरेशन मिडनाइट गोल्डस्ट्राइक' के तहत CSMIA पर ₹10.75 करोड़ मूल्य के 6.85 किलो सोने के साथ 5 बांग्लादेशी नागरिकों और 1 एयरपोर्ट कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।

Mumbai News: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की मुंबई जोनल यूनिट ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सोने की तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। 'ऑपरेशन मिडनाइट गोल्डस्ट्राइक' के तहत की गई इस त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने 10.75 करोड़ रुपये मूल्य का 24 कैरेट शुद्धता वाला 6.859 किलोग्राम सोना जब्त किया है। इस गिरोह में मुंबई के रास्ते दुबई, बैंकॉक और माले की यात्रा करने वाले अंतरराष्ट्रीय ट्रांजिट यात्री और हवाई अड्डे का एक अंदरूनी कर्मचारी शामिल था।

mumbai news gold smuggling

DRI ने पकड़ी खेप

एयरपोर्ट कर्मचारी के जरिए बाहर निकाला जा रहा था सोना

विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर DRI अधिकारियों ने 29 अगस्त 2026 की रात हवाई अड्डे पर घेराबंदी की। टीम ने सबसे पहले एक एयरपोर्ट कर्मचारी को उस समय रोका, जब वह सुरक्षा तंत्र को चकमा देकर हवाई अड्डे के बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। कर्मचारी के पास से 7 कैप्सूल बरामद हुए, जिनमें सोने का पाउडर मोम के रूप में छिपाकर रखा गया था। कड़ाई से पूछताछ करने पर कर्मचारी ने स्वीकार किया कि वह ट्रांजिट यात्रियों से यह सोना लेकर एयरपोर्ट से बाहर पहुंचाता था।

End of Feed