Mumbai Rain: मुंबई में मानसून की आफत वाली बारिश, समंदर बनीं सड़कें और बंद करनी पड़ी सबवे; अगले 48 घंटे के लिए IMD का बड़ा अलर्ट

Mumbai Rain News: मुंबई और आस-पास के इलाकों में मानसून की भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अंधेरी सबवे को बंद करना पड़ा, वहीं भिवंडी में सड़कें समंदर बन गई हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मानसून की धमाकेदार एंट्री के साथ ही मुंबई समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। बीती रात हुई जोरदार बारिश ने शहर के कई हिस्सों को पानी-पानी कर दिया है। सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं और सुबह-सुबह काम पर निकलने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रहे जलजमाव के कारण मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली सड़कों पर ट्रैफिक रेंगता नजर आया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन और नगर निगम अलर्ट मोड पर हैं।

Mumbai rain

धुआंधार बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार (फाइल फोटो | PTI)

अंधेरी सबवे बंद, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार (Mumbai Rain today)

रातभर हुई मूसलाधार बारिश का सबसे ज्यादा असर अंधेरी, बांद्रा, खार, मालाड, गोरेगांव, जुहू और वर्सोवा जैसे इलाकों में देखा गया। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के मुताबिक, मुंबई के पूर्व और पश्चिम हिस्से को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण लाइफलाइन 'अंधेरी सबवे' (अंडरपास) में घुटनों तक पानी भर गया। सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने इस सबवे को यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया है, मलाड सबवे को भी बंद कर दिया गया। इसके अलावा, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भी जलभराव के कारण गाड़ियों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है, जिससे लंबा जाम लग गया है। हालांकि सोमवार सुबह मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि पानी उतर जाने के बाद मलाड और अंधेरी सबवे को फिर खोल दिया गया है।

End of Feed