Mumbai Local Update: मुंबई लोकल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, मेगा ब्लॉक के चलते वेस्टर्न रेलवे की सैकड़ों ट्रेनें रद्द

मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा एक बार फिर यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। पश्चिमी रेलवे पर कांदिवली और बोरीवली के बीच छठी रेलवे लाइन के निर्माण कार्य के चलते लगाए गए मेगा ब्लॉक ने लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन को बुरी तरह प्रभावित किया है। बड़ी संख्या में ट्रेनें रद्द और कई में देरी होने से खासकर ऑफिस जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Mumbai Local Update: मुंबई के ट्रैफिक की रीढ़ कही जाने वाली लोकल ट्रेनों की सर्विस में दिक्कत आ रही है। पश्चिमी रेलवे ब्लॉक की वजह से बोरीवली-कांदिवली सेक्शन पर लोकल ट्रेन सेवा बाधित है, जिससे ट्रेनें कैंसल हो रही हैं और देरी हो रही है। इस कारण यात्रियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पश्चिमी रेलवे पर कांदिवली और बोरीवली के बीच छठी रेलवे लाइन पर चल रहे काम की वजह से मेगा ब्लॉक लगाया गया है। 30 दिनों के लिए यह ट्रैफिक ब्लॉक लगाया गया है। इस वजह से लोकल ट्रेनों और लंबी दूरी की ट्रेनों के शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है।

mumbai local latest news update

बोरीवली-कांदीवली रूट पर 30 दिन का ब्लॉक (सांकेतिक चित्र)

ऑफिस जाने वाले यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए यात्रियों ने बताया कि लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित होने से बहुत दिक्कत हो रही है। ऑफिस आना-जाना बहुत मुश्किल है। हमें अपनी मंजिल तक पहुंचने में देर हो रही है। उन्होंने मांग की कि रेलवे को सिर्फ कुछ ट्रेनें ही रद्द करनी चाहिए। सभी ट्रेनों को एक साथ रद्द नहीं किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

End of Feed