Mumbai Dahi Handi Festival: मुंबई में दही हांडी के दौरान हादसे में अब तक 168 गोविंदा घायल; 81 का अस्पतालों में इलाज जारी

Mumbai Dahi Handi Festival: मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान गोविंदा पथकों के सदस्यों के घायल होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। रात 9 बजे तक सरकारी और बीएमसी अस्पतालों में कुल 168 घायल गोविंदाओं के पहुंचने की जानकारी मिली है, जिनमें कई का इलाज अभी जारी है। सेंट्रल मुंबई में सबसे अधिक 106 गोविंदा घायल हुए हैं, जबकि ईस्टर्न और वेस्टर्न सबर्ब्स में भी बड़ी संख्या में गोविंदाओं को इलाज की जरूरत पड़ी।

Mumbai Dahi Handi Festival: मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान मानव पिरामिड बनाने वाले गोविंदा पथकों के सदस्यों के घायल होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सरकारी और बीएमसी अस्पतालों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, रात 9 बजे तक कुल 168 गोविंदाओं के घायल होने की सूचना सामने आई है। इनमें 29 गोविंदाओं को अस्पताल में भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है, जबकि 81 घायलों का उपचार जारी है। वहीं, इलाज के बाद 58 गोविंदाओं को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Mumbai Dahi Handi Festival

मुंबई में दही हांडी उत्सव की तस्वीर (फोटो- PTI)

सेंट्रल मुंबई में हुए सबसे ज्यादा गोविंदा घायल

अस्पतालों से मिले क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार, सेंट्रल मुंबई (CT) में सबसे अधिक 106 गोविंदाओं के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें से 18 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, 52 का इलाज अभी चल रहा है, जबकि 36 गोविंदाओं को उपचार के बाद छुट्टी मिल चुकी है। ईस्टर्न सबर्ब्स (ES) में कुल 29 गोविंदा घायल हुए हैं। इनमें 6 अस्पताल में भर्ती हैं, 8 का उपचार जारी है और 15 घायलों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं, वेस्टर्न सबर्ब्स (WS) के अस्पतालों में 33 गोविंदाओं के घायल होने की सूचना है। इनमें 5 अस्पताल में भर्ती हैं, 21 का इलाज चल रहा है और 7 को उपचार के बाद छुट्टी दी जा चुकी है।

End of Feed