Mumbai News : हवा में लटकी 'दही हांडी' तोड़ने के दौरान हादसा, 22 गोविंदा घायल; पुणे में महिला की मौत

मुंबई में दही-हांडी उत्सव के दौरान मानव पिरामिड बनाते समय 22 गोविंदा घायल हो गए। इनमें से 21 को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उधर, पुणे में कार्यक्रम के दौरान हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई है।

मुंबई : शहर के अलग-अलग इलाकों में शनिवार को आयोजित ’दही-हांडी’ उत्सव के दौरान कई मंजिला मानव पिरामिड बनाने में शामिल 22 ’गोविंदा’ घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से 21 लोगों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। भगवान कृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले जन्माष्टमी त्योहार का एक हिस्सा ’दही-हांडी’ है, जिसमें लोग पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लेते हैं। मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में यह त्योहार पारंपरिक जोश और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जश्न के हिस्से के तौर पर, ’गोविंदा’ हवा में लटकी ’दही हांडी’ को तोड़ने के लिए कई मंजिलों वाली इंसानी पिरामिड बनाते हैं। उधर, पुणे में दही-हंडी कार्यक्रम के लिए बनाया गया लोहे का एक अस्थायी ढांचा गिरने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

Mumbai Dahi Handi Celebration Incidence

मुंबई में ‘दही हांडी' उत्सव के दौरान 22 ‘गोविंदा' घायल

End of Feed