Mumbai news: मुंबई के म्यूजिक इवेंट में युवक की संदिग्ध मौत, शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत

मुंबई के वर्ली में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान अत्यधिक शराब के सेवन से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के अनुसार दोनों की तबीयत कार्यक्रम के दौरान बिगड़ गई थी। प्रारंभिक जांच में डिहाइड्रेशन की आशंका जताई गई है।

Mumbai News: मुंबई में आयोजित एक संगीत कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर अत्यधिक शराब पीने से 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ताडदेव पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, यह घटना वर्ली स्थित एनएससीआई डोम में आयोजित ’क्लांगकुंस्टलर ऑल नाइट लॉन्ग’ संगीत कार्यक्रम के दौरान तड़के हुई।

शराब के अत्यधिक सेवन से गई जान

अधिकारी ने बताया कि पुरुष और महिला दोनों कार्यक्रम में शामिल हुए थे और नृत्य कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कथित तौर पर कॉकटेल समेत अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन किया। इसके बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान अस्पताल में युवक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि महिला का इलाज हो रहा है और उसकी हालत में सुधार हो रहा है।

End of Feed