शहर

Jabalpur News: लाइसेंसी बंदूक बनी जानलेवा! भाजपा नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत

जबलपुर में भाजपा की पूर्व पार्षद प्रत्याशी संगीता रजक की अपनी ही लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार देर रात घर के बाहर विवाद के दौरान वह बंदूक लेकर बाहर जा रही थीं, तभी गलती से ट्रिगर दब गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

(सांकेतिक फोटो)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से भाजपा की एक स्थानीय नेता की मौत का हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार भाजपा की पूर्व पार्षद प्रत्याशी संगीता रजक की अपनी ही लाइसेंसी बंदूक से कथित तौर पर गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार देर रात घर के बाहर चल रहे विवाद के दौरान वह बंदूक लेकर बाहर जा रही थीं, तभी अचानक ट्रिगर दबने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुरक्षा के लिए रखी बंदूक बनी हादसे की वजह

पुलिस के मुताबिक यह घटना रांझी थाना क्षेत्र के पुराने शोभापुर में शनिवार रात करीब एक बजे हुई। रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने ’पीटीआई’ से बातचीत में कहा कि भाजपा की पूर्व पार्षद प्रत्याशी संगीता रजक की गोली लगने से एक निजी अस्पताल में मौत की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। उन्होंने परिजनों के हवाले से बताया कि शनिवार रात एक बजे उनके घर के बाहर कुछ विवाद हो रहा था और इस सिलसिले में उनके पति और देवर वहां गए हुए थे। उन्होंने कहा कि संगीता रजक घर में रखी लाइसेंसी बंदूक उन्हें देने निकली थीं और इसी दौरान उसका ट्रिगर दबा गया और गोली उनके पेट में जा लगी।

लाइसेंसी बंदूक पुलिस ने की जब्त

गोल्हानी ने बताया कि कुछ स्थानीय असामाजिक तत्वों ने संगीता रजक के घर पर कुछ दिन पहले ही बमबारी की घटना को अंजाम दिया था और क्षेत्र में दहशत फैलाई थी, जिसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से परिवार ने लाइसेंसी बंदूक ली थी। उन्होंने कहा कि बंदूक जब्त कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि रजक भाजपा की पूर्व पार्षद प्रत्याशी थीं और पार्टी से जुड़ी हुई थीं।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article