पहले हिजाब...अब टी-शर्ट, फटी जींस नहीं पहन सकेंगे स्टूडेंट, फूहड़ कपड़ों पर मुंबई के कॉलेजों ने सुनाया फरमान

चेंबूर ट्रॉम्बे एजुकेशन सोसाइटी के ‘एन जी आचार्य और डी के मराठे कॉलेज’ ने छात्रों को परिसर में शालीन पोशाक पहनने के लिए कहा है। कॉलेज का कहना है कि छात्र-छात्राएं हिजाब, टी-शर्ट और फटी जींस पहन कर कॉलेज में प्रवेश न करें।

  • मुंबई के कॉलेज ने छात्रों को टी-शर्ट और फटी जींस पहनने से रोका
  • हिजाब पर प्रतिबंध के बाद टी-शर्ट और फटी जींस पर बड़ी रोक
  • बंबई उच्च न्यायालय ने हिजाब, बुर्का और नकाब पर प्रतिबंध लगाने के फैसले पर हस्तक्षेप से किया इनकार

T shirt ban in Mumbai Collage

प्रतिकात्मक

मुंबई में हिजाब पर प्रतिबंध लगाने के लिए चर्चा में रहे मुंबई के एक कॉलेज ने अब छात्रों के फटी जींस, टी-शर्ट, ‘‘गरिमाहीन’’ कपड़े और जर्सी या ऐसे कपड़े पहनने पर रोक लगा दी है, जो धर्म या ‘‘सांस्कृतिक असमानता’’ को दर्शाते हों चेंबूर ट्रॉम्बे एजुकेशन सोसाइटी के ‘एन जी आचार्य और डी के मराठे कॉलेज’ ने 27 जून को जारी नोटिस में कहा कि छात्रों को परिसर में औपचारिक और शालीन पोशाक पहननी चाहिए। नोटिस में कहा गया है कि छात्र आधी या पूरी बाजू की कमीज और पैंट पहन सकते हैं। इसमें कहा गया है कि लड़कियां कोई भी भारतीय या पश्चिमी पोशाक पहन सकती हैं।

End of Feed