Mundiya Mela 2024: मुड़िया मेला गोवर्धन का काफी पुराना और परंपरागत मेला है। इस मेले को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गिरीराज नगरी गोवर्धन में लगता है। आज (गोवर्धन) में मुड़िया मेला शुरू हो गया है। जो 22 जुलाई तक चलेगा। इस मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1 करोड़ के पार है। जिसे देखते हुए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 50 से अधिक पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।
मुड़िया मेला 2024
इस दिन से शुरू होगा मुड़िया मेला
मुड़िया मेला को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। 17 जुलाई से लेकर 22 जुलाई तक करोड़ों की संख्या में भक्त यहां पहुंचेंगे। आस्था के क्रेंद्र इस मेले में भक्तों की सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। मुड़िया मेला में इस बार भक्तों की सेफ्टी में गरा अलीगढ़ मंडल से भारी संख्या में पुलिसकर्मी के साथ पीएसी के जवान भी तैयात किए जाएंगे।
कैसे हुई मुड़िया मेला की शुरूआत ?
आस्था के केंद्र इस मेले में का इतिहास चैतन्य महाप्रभु के शिष्य सनातन गोस्वामी से जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि गोवर्धन में सनातन गोस्वामी रहते थे। वह रोज गिरीराज की परिक्रमा किया करते थे। इस परिक्रमा में भारी संख्या में भक्त शामिल होने लगे। जिसके बाद से यहां मेले की परंपरा की शुरूआत हो गई।
कितने दिनों तक चलेगा मेला ?
ऐसा कहा जाता है कि सिर मुंडवाने की परंपरा को लेकर इस मेले का नाम पड़ा। समय के साथ इस मेले की प्रसिद्धि बढ़ती गई। ऐसा माना जाता है कि कुंभ के बाद यूपी का सबसे बड़ा मेला मुड़िया मेला है। लगभग एक करोड़ लोग हर साल इस मेले में आते हैं। इस बार यह मेला जुलाई में 17 तारीख से लेकर 22 तक रहेगा।
भक्तों के सुरक्षा के पूरे इंतजाम
भक्तों की सुरक्षा को देखते हुए इस बार रेलवे और रोडवेज की तरफ से इस बार खास इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही इस बार मथुरा, आगरा समेत कई जिलों से मुड़िया मेला मेले में आने वाले लोगों के लिए बसे चलाई गई हैं। वहीं रेलवे में कई अतिरिक्त ट्रेनों के व्यवस्था की है। वहीं मेले में शामिल होने के लिए भक्तों के आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इसके साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 50 से अधिक पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।
