अब जेब में रखना होगा कैश! MP के पेट्रोल पंपों पर दो हजार से ज्यादा का UPI पेमेंट बंद, 16 अक्टूबर से नया नियम

MP Petrol Pump New Rules: मध्य प्रदेश के पेट्रोल पंपों पर 15-16 अक्टूबर से ऑनलाइन पेमेंट को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने फैसला किया है कि ₹2000 से ज्यादा के फ्यूल बिल का भुगतान UPI (ऑनलाइन) के जरिए नहीं लिया जाएगा।

MP Petrol Pump New Rules: अगर आप मध्य प्रदेश में रहते हैं और गाड़ियों में पेट्रोल या डीजल भरवाने के बाद हर बार UPI से स्कैनर स्कैन करके भुगतान करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है।

MP Petrol Pump New Rules

मध्य प्रदेश के पेट्रोल पंपों पर लागू होगा नया UPI नियम (फाइल फोटो)

मध्य प्रदेश पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने फैसला किया है कि आगामी 16 अक्टूबर से राज्य के पेट्रोल पंपों पर 2000 रुपये से अधिक का फ्यूल बिल अब ऑनलाइन या UPI के माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा।

End of Feed