मध्य प्रदेश के रायसेन में दो यात्री बसों की भीषण टक्कर, 5 की मौत; 24 से ज्यादा घायल

मध्य प्रदेश के रायसेन में नेशनल हाईवे 146 पर दो यात्री बसों की आपस में भीषण टक्कर हो गई है। इस हादसे में खिड़की पर बैठे 5 यात्रियों की मौत हो गई है और 24 से ज्यादा लोग घायल हैं।

Raisen Bus Accident: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां नेशनल हाईवे 146 (NH-146) पर दो यात्री बसें क्रांसिंग के दौरान आपस में टकरा गईं। यह भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों बसों के परखच्चे उड़ गए। इस दिल दहला देने वाले हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो दर्जन (24) से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

MP news raisen bus accident

सागर-भोपाल हाईवे पर दो बसों में भिड़ंत

खिड़की पर बैठे यात्री आए चपेट में

चश्मदीदों और पुलिस से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना उस वक्त हुई जब दोनों बसें नेशनल हाईवे 146 पर एक-दूसरे को क्रॉस कर रही थीं। इस टक्कर का सबसे भयानक असर बसों की खिड़की पर बैठे मुसाफिरों पर पड़ा। दोनों बसों के आपस में टक्कर के कारण खिड़की के पास बैठे 5 यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का शिकार हुई गाड़ियों में एक बस 'शक्ति ट्रेवल्स' की थी, जो सागर से सवारियां लेकर भोपाल की तरफ जा रही थी। टक्कर के बाद शक्ति ट्रेवल्स की बस में बैठे यात्रियों की हालत सबसे ज्यादा खराब और गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के मुताबिक, हादसे में भोपाल से सागर जा रही बस के कई यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दूसरी बस में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बसें तेज रफ्तार में थीं। मोड़ पर पहुंचने के दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सके और बसें भिड़ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खिड़की वाली सीटों पर बैठे यात्रियों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।

End of Feed